देहरा: - ढलियारा चौक पर अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला
#timesofhimachal
Ashish Sharma
ढलियारा चौक पर मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में दुकान को नुकसान पहुंचा है तो कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है । राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।