ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने 18 अभियुक्तों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
जनपद भदोही पुलिस ने 05 नफर वारण्टी और 13 व्यक्तियों को शान्ति भंग के अंदेशा में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 05 वारण्टी थे, जिनमें मुकेश सिंह, नीरज कुमार दूबे, राजकुमार, शिवदुलार और भोलानाथ शामिल हैं।गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना क्षेत्रों में की गई, जिनमें कोईरौना, औराई, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां और दुर्गागंज शामिल हैं।