कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री के गले से सोने का लॉकेट छीनने वाला अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 28, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से यात्री के गले से सोने का लॉकेट छिनतई करने वाला अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में अपने परिवार को विदा कर रहे एक यात्री के बच्चे के गले से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट अज्ञात व्यक्ति द्वारा छीन लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर आरपीएफ रांची द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।