बाबई: चपलासर में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए माइनिंग विभाग ने एक मिनी ट्रक को किया जप्त
प्रशासन की रोक के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं मंगलवार को माइनिंग विभाग में जानकारी के मुताबिक ग्राम चपलासर का एक मामला सामने आया है जहां रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए माइनिंग विभाग की टीम ने एक मिनी ट्रक को जप्त कर पुलिस अभीरक्षा में थाना परिसर में खड़ा किया।