बाबई: सांगाखेड़ा कला में बाइक की टक्कर से घायल हुआ एक व्यक्ति, घायल व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी ओम प्रकाश पिता गुलाब ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना नंबर की बाइक चालक प्रवीण पिता अशोक ने सांगाखेड़ा कला में दूध डेयरी के पास फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।