बाबई: माखननगर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, SDOP व थाना प्रभारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की
माखननगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में SDOP थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित शहर के नागरिक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए अपील की। साथ ही वहां पर मौजूद लोगों ने आश्वासन दिया की प्रति वर्ष की भांति इस बार भी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।