बाबई: आंचलखेडा में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी अवैध शराब के जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार मामला किया दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा रविवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आंचलखेडा मे बस स्टैंड के पास आरोपी बेनी पिता विजयराम के पास से 25 क्वार्टर देसी अवैध शराब के जप्त किये। जप्त शराब की कीमत ₹2000 बताई जा रही है।मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।