कुडू: भाजपा मंडल अध्यक्ष सरजु साहू की शिकायत पर NHAI ने कुडू फोरलेन डिवाइडर से झाड़ियां हटाईं, दृश्यता बेहतर हुई
Kuru, Lohardaga | Jul 23, 2026 कुडू प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मंडल अध्यक्ष सरजु कुमार साहू की पहल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिवाइडर में उगी झाड़ियों और बड़े पौधों की कटाई कराई। बताया गया कि फोरलेन सड़क के डिवाइडर में लगे पौधे और झाड़ियां काफी बड़ी हो गई थीं।