बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट पहुंचा टीईटी अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों का आक्रोश फूटा, कलेक्टर को पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन किया। अपनी सेवा-सुरक्षा को लेकर चिंतित सैकड़ों शिक्षकों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर तत्काल विधायी हस्तक्षेप की मांग उठाई है।शिक्षकों ने बताया कि आरटीई अधिनियम 2009 एवं एनसीटीई की अधिसूचना (23 अगस्त 2010) के अनुसार दो अलग-अलग श्रेणियाँ मान्य थीं।