बैरसिया: छोला मंदिर इलाके में युवक ने की आत्महत्या
Berasia, Bhopal | May 13, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक ने सुसाइड किया। युवक को सबसे पहले उसकी मां ने देखा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने मायके में रह रही है। कई बार मनाने के बाद भी वह लौटने को तैयार नहीं थी। इससे डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड किया है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।