राजपुर: शौच के लिए निकले दंपति पर हाथी का हमला, दोनों की हुई दर्दनाक मौत
बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सुबह शौच के लिए घर से निकले पति-पत्नी पर एक दल से भटके हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। माम