सतबरवा: ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से नाबालिग मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुंबागाड़ा एनएच-39 के किनारे बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ईंटों के नीचे दबने से 16 वर्षीय नाबालिग मजदूर सोनू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सोनू उरांव, बाबूलाल उरांव का पुत्र बताया जा रहा है। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक 18 वर्षीय संदीप उरांव