नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक
अमरोहा के नौगावां सादात थाना पुलिस ने मिशन शक्ति 5 के तहत देहरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, आत्मनिर्भरता और 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन नंबरों (112, 1098, 1930) के बारे में जानकारी दी। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।