Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
sanjaynewsok
1
लखीमपुर: फूलबेहड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में फरार एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri
| Apr 13, 2026
फूलबेहड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य मामले में फरार चल एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की कार्यवाही। आज 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार समय करीब 3:30 बजे फूलबेहड़ थाना प्रभारी ने दी जानकारी।
#crime
#national
#rape/assault
MORE NEWS
अंबेडकर नगर के पास गुरुद्वारे की छत पर दिखा अजगर, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। 28 जुलाई की सुबह लगभग 10:00 बजे अंबेडकर नगर पोस्ट पटीहन के जंगल के पास स्थित एक गुरुद्वारे की लैट्रीन की छत पर एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुरुद्वारे के बाबा जी की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए राम गोविंद रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य राम गोविंद और रोहित मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना पास के जंगल में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी वन्यजीव दिखाई दें तो घबराएं नहीं और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। #highlightseveryone #followerseveryone #dudhwanationalpark #times18newsup #paliakalan #UPNews #BreakingNews
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jul 29, 2026
ग्लोबल टाइगर डे पर दुधवा टाइगर रिजर्व का मेगा ऑपरेशन, 24 घंटे में 11,000 किमी से अधिक पेट्रोलिंग पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। ग्लोबल टाइगर डे के उपलक्ष्य में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे का विशेष लांग पेट्रोलिंग अभियान चलाया। यह अभियान 27 जुलाई प्रातः 8:00 बजे से 28 जुलाई प्रातः 8:00 बजे तक उपनिदेशक जगदीश आर. के निर्देशन में लगातार संचालित किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों में चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, हाथी, ट्रैक्टर, नाव तथा पैदल माध्यमों से 11,000 किलोमीटर से अधिक की पेट्रोलिंग की गई। वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 1,400 किलोमीटर से अधिक पैदल गश्त कर वन क्षेत्रों की निगरानी की। अभियान में बेलरायां, उत्तर सोनारीपुर, बनकटी, गौरीफण्टा, सठियाना, दक्षिण सोनारीपुर, दुधवा, किशनपुर और मैलानी रेंज की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रीय वन अधिकारियों के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रभागीय स्तर पर पर्यटन रेंज सुरक्षा दल ने भी विशेष पेट्रोलिंग की, जबकि पूरे अभियान की निगरानी वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। वन विभाग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता, सतर्कता, अनुशासन और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। विभाग ने बताया कि नियमित गश्त तो प्रतिदिन की जाती है, लेकिन सभी रेंजों में एक साथ 24 घंटे तक लगातार पेट्रोलिंग कर वन्यजीव अपराधियों और अराजक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कहा कि ग्लोबल टाइगर डे के अवसर पर 11,000 किलोमीटर से अधिक कुल पेट्रोलिंग और 1,400 किलोमीटर से अधिक पैदल गश्त वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति विभाग की मजबूत प्रतिबद्धता और सतर्कता का प्रतीक है। #dudhwanationalpark #followerseveryone #highlightseveryone
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jul 28, 2026
लखीमपुर खीरी-इंस्टाग्राम के इश्क में तीन बच्चों की मां बिहार से प्रेमी के घर लखीमपुर खीरी पहुची ,,पति और बच्चों की लाख मिन्नतें... फिर भी नहीं पिघला मां का दिल,,पंचायत और पुलिस भी नहीं बचा सकी 15 साल पुराना रिश्ता,,ट्रेन में रोते बच्चों का VIDEO वायरल #लखीमपुरखीरी #NewsUpdate #BreakingNews #reels #UPNews #LakhimpurKheri #Instagrampyar #lovestory,
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jul 28, 2026
#लखीमपुरखीरी: धौरहरा वन रेंज के खडवा मीतमऊ गांव के पास खेत में बनी झोपड़ी की छत पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर वन विभाग को अवगत करा दिया गया है।
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jul 28, 2026
पलिया में दर्दनाक हादसा: डीसीएम और बस के बीच फंसी बाइक, युवक का सिर धड़ से अलग, मौके पर मौत पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर लालपुर ढाका गौशाला के ठीक सामने एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक सवार युवक डीसीएम और बस के बीच फंस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलिया भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शामिल बस का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सका। वहीं डीसीएम का भी पूरा पंजीकरण नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि लोगों का कहना है कि वाहन के नंबर में "...T 5646" अंक दिखाई दिए थे। मृतक की बाइक का पंजीकरण नंबर UP 31 BY 1058 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शारदा पुत्र बलदेव निवासी मटिहिया, थाना भीरा के रूप में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे में शामिल वाहनों की पहचान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नोट: मृतक की पहचान एवं दुर्घटना में शामिल वाहनों से संबंधित कुछ विवरण प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित हैं। आधिकारिक जांच के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है। #times18newsup #paliakalan #phoolbehar #gauriphanta #highlights #followers
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jul 28, 2026
लखीमपुर: फूलबेहड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में फरार एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार - Lakhimpur News