खुले में मेडिकल वेस्ट, जिम्मेदार कौन?
#नवलगढ़। जिला अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर गोदारा की ढाणी के पास पुरानी झुंझुनूं रोड किनारे बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा मिला। सड़क किनारे सैकड़ों इंजेक्शन की खाली शीशियां, मेडिकल वायल और टूटे हुए कांच बिखरे होने से लोगों में चिंता व्याप्त है।
यह मार्ग आमजन और पशुओं की आवाजाही वाला क्षेत्र है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मेडिकल कचरे को तत्काल हटाने की मांग की है। वहीं इस घटना ने स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।