जींद: जींद शहर के एक होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाने में नामजद युवक पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 29, 2024 जींद शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है।जिसमें उसने बताया कि 27 फरवरी को हिसार निवासी नामजद युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जींद शहरमें डीआरडीए के सामने स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता ने आज वीरवार को बताया कि महिला थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।