लालगंज: चोप सिंह का पुरवा अगई गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे चोप सिंह का पुरवा (अगई गांव) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई मारपीट में चार महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में