शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बाबा साहेब की भव्य रैली: उमड़ी हजारों की भीड़, हुई पुष्पवर्षा और गूंजे जयकारे
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को शिवपुरी शहर में उत्सव का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। दोपहर 3 बजे से निकाली गई भव्य रैली में जनसैलाब इस कदर उमड़ा कि शहर के मुख्य मार्ग नीले रंग के ध्वजों और 'जय भीम' के उद्घोष से पट गए। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित बहुजन समाज के हजारों लोगों ने इस चल समारोह में हिस्सा लिया।