गिरिडीह: सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी, अविवाहित किशोरी ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया, पुलिस जांच में जुटी
सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अविवाहित किशोरी ने अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। शनिवार को 8 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। प्रसव की जानकारीy मिलते ही अस्पताल कर्मियों और लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना तुरंत नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।