उज्जैन शहर: योगीपुरा में चौड़ीकरण के दौरान मकान गिरा, लाखों का सामान दबा, इलाके में दहशत
योगीपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। मकान में रखा लाखों रुपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कई परिवार डर के चलते घर खाली कर रहे हैं। रहवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।