चानन: चानन थाना की पुलिस ने गोपालपुर पुल के समीप एक बाइक एवं 110 लीटर महुआ शराब जब्त किया, तस्कर फरार
गुरुवार अपराह्न 3 बजे चानन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान गोपालपुर पुल के समीप एक बाइक एवं 110 लीटर में हुआ शराब जब्त किया गया. तस्कर पुलिस की भनक मिलते ही गाड़ी एवं शराब छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस फरार शराब तस्कर एवं गाड़ी के मालिक की पहचान में जुटी है. जब्त शराब एवं बाइक को चानन थाना लाया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.