कोरबा: पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
Korba, Korba | Apr 5, 2026 जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक की पहचान नरेश चौहान निवासी रामपुर करतला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।