फतुहा: भगत की कोठी एक्सप्रेस में चोरी का मामला, फतुहा रेल पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
Fatwah, Patna | Feb 15, 2026 भगत की कोठी एक्सप्रेस में खुसरूपुर और हरदास बिहार स्टेशन के बीच हुई कई बोगी में हुई चोरी मामले का फतुहा रेल पुलिस ने सफल उद्वभेदन कर दिया है। पुलिस ने खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बासतल मोहल्ले से इस कांड में शामिल दो किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। इस बात की जानकारी रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने फतुहा रेलवे थाना परिसर में दिया है।