खुरई: पंडित केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में 'नशे से दूरी है 'जरुरी अभियान का समापन, बच्चों को दिलाई शपथ
Khurai, Sagar | Jul 31, 2026 शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे शा उत्कृष्ट विद्यालय में नशे से दूरी है जरुरी अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सागर से आई विशेष टीम में गानों के माध्यम से छात्र छात्राओं को जागरूक किया, शिक्षकों ने नशे के विरोध में नारे लगवाए,प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया, दिलाई शपथ।