रायबरेली: अटौरा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Raebareli, Raebareli | Jul 9, 2026
9 जुलाई बृहस्पतिवार शाम 5:00 सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि खुलेआम कच्ची शराब बिक्री का धंधा चल रहा है। वीडियो के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर कच्ची शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। लोगों के द्वारा वीडियो के बारे में पुलिस के संरक्षण की बात की जा रही है।