जोल: चुरूडू में एक साधु का शव हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्र के चुरूडू गांव में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एक साधु को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की उसकी मौत हो चुकी है साधु की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।