जगदलपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, बस्तर के लिए लगातार हो रही है डॉक्टरों की भर्ती, कैथलैब से होगा फायदा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से अब बस्तर सहित पूरे प्रदेश के हृदय रोगियों को समय पर आधुनिक उपचार उपलब्ध होगा और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रहा है।