शिवपुरी नगर: ग्राम सुलार में सरेआम हथियारों से लैस बदमाशों का आतंक, घर पर हमला और युवक की गुमशुदगी से परिवार खौफ में
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुलार में दबंगों की गुंडागर्दी और पुलिस की कथित उदासीनता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हथियारबंद बदमाशों ने पहले तो जानलेवा हमला किया और अब परिवार के एक सदस्य केशव दास के लापता होने से पूरे परिवार की जान हलक में अटकी है।