मनेर: पुलिस ने सराय गांव में छापेमारी कर एक ऑटो से अंग्रेजी शराब की बरामद, 2 शराब तस्कर गिरफ्तार
Maner, Patna | Apr 6, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के सराय गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक ऑटो से 62 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं तस्करों की पहचान नोबतपुर के कमलेश कुमार और फुलवारी शरीफ के मोहम्मद इम्तेयाज के रूप में हुई है।