नवाबगंज: नहर बनी मौत का कुआं: मजदूरी करने निकले 19 वर्षीय युवक की डूबकर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मथुरा मजरे बगिया गांव का 19 वर्षीय युवक नहर में डूब गया। युवक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और युवक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।