बज्जू: बज्जु क्षेत्र में करंट से राजाराम की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज, विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
Bajju, Bikaner | Jun 20, 2026 बज्जू के मिठड़िया निवासी राजाराम विश्नोई की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस थाना बज्जू में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के भाई श्रवण कुमार विश्नोई ने रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि राजाराम को 18 जून 2026 की सुबह विद्युत लाइन के फॉल्ट को ठीक करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद वह सहकर्मी मनीराम नैण के साथ कोलायत लिफ्ट के 7.05 किलोमीटर स्थित जीएसएस पर पहुंचा