हुरड़ा: गुलाबपुरा में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख का अवैध डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गुलाबपुरा में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स राजस्थान की सटीक सूचना पर पुलिस ने हाईवे स्थित 29 मिल चौराहे पर एक कंटेनर ट्रक से 304 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर 45.75 लाख रुपए की तस्करी का बड़ा खुलासा आज मंगलवार शाम करीब 6 बजे किया।