समस्तीपुर: दिनदहाड़े पीछा कर युवक को गोली मारी, ₹2 लाख की लूट
समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कुसरेला गांव के समीप का है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक का पीछा कर उसे गोली मार दी और करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।