मैनपुरी: स्टेशन रोड के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला किसान का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सगमई निवासी हरि प्रसाद पुत्र श्री राम धान बेचने के लिए मैनपुरी मंडी आया हुआ था। जहां शुक्रवार की सुबह स्टेशन रोड के पास संदिग्ध परिस्थिति में शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।