बांसजोर: बांसजोर डुमरटोली में बारिश से मिट्टी के दो घर ध्वस्त, परिवारों के सामने रहने का संकट
बांसजोर प्रखंड के बांसजोर पंचायत अंतर्गत डुमरटोली में अत्यधिक बारिश के कारण दो कच्चे मकान मंगलवार अहले सुबह ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पीड़ितों की पहचान सावित्री देवी पति संदीप नायक और अनीता देवी पति विजय नायक के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों का अबुआ आवास स्वीकृत होने के बावजूद अब तक आवास भी नहीं मिला