सरधना: गांव बपारसी में प्लॉट पर मिट्टी डालने को लेकर हुआ संघर्ष, लाठी डंडे चले, दो लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
सरधना थाना क्षेत्र के गांव बापरसी में प्लॉट पर मिट्टी डालने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी डंडे चल गए। संघर्ष में एक ही पक्ष के दो लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पहुंची मुल्हेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय चौहान ने घायलों को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।