शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के माधौगंज रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, इलाज जारी
थाना नसीरपुर क्षेत्र बाकलपुर निवासी सौरव कुछ दिन पूर्व ही बाहर से नौकरी कर घर आया था। वह बाइक लेकर कहीं निकला था। इसी दिन शुक्रवार सुबह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र माधौगंज रोड पर किसी बाइक से टक्कर हो गयी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पहले संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया।