शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर बालाजी मंदिर के पास टैम्पो पलटने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम
फिरोजाबाद नेजे में शामिल होने पत्नी संग गये बुजुर्ग खूबलाल टैम्पो से वापिस अपने घर शिकोहाबाद की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर दो बजे करीबन थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नेशनल हाईवे रोड बालाजी मंदिर के पास टैम्पो पलटने से सवार बुजुर्ग खूबलाल की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय लेकर गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।