बिहारीगंज: स्मैक और नकद बरामदगी मामले में एक महिला और एक युवक को भेजा गया जेल
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के महादलित टोला वार्ड नंबर 11 में स्मैक मामले में गिरफ्तार महिला समेत दो आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरती देवी उर्फ नथुनिया बाली और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके घर से 3.17 ग्राम स्मैक और 13 हजार 710 रुपए नकद बरामद किया था। जबकि एक आरोपी सचिन कुमार अब भी फरार है।