मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे, घरेलू सामान मलबे में दबा
मड़िहान तहसील के रजोहा सुगापाख खुर्द गांव में रविवार सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया गनीमत रहा कि मकान मालिक दिवाकर मौर्य का परिवार समय रहते बाहर निकल गया था कोई जनहानि नहीं हुई गांव निवासी दिवाकर मौर्य अपने परिवार के साथ रात का खाना खाकर कच्चे मकान में सो रहे थे रात में बारिश से मकान की मिट्टी गिरने की आवाज सुनते ही बाहर निकले