अनूपपुर: दो साल से फरार करोड़ों का ठग गिरफ्तार, भालूमाड़ा पुलिस ने तलोजा जेल से लाकर सलाखों के पीछे भेजा
थाना भालूमाड़ा पुलिस ने अप.क्र. 350/2024 व 400/2024 (धारा 420, 406, 409, 120बी भा.दं.वि. व निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम) में फरार मुख्य आरोपी उमेश कांतिलाल पटेल निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी दो वर्षों से फरार था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर तलोजा जेल, नवी मुंबई से लाकर न्यायालय कोतमा में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।