जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार!
जमुई पुलिस को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिकंदरा थाना कांड की जांच के दौरान मिर्चा-पाठकचक के पास नहर पार जंगल में छापेमारी कर कथित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।
मौके से दो जिंदा .315 बोर के कारतूस, ड्रिल मशीन समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।
पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — सेवन तक न्यूज़, जमुई।
#Jamui #JamuiPolice #BiharNews #BreakingNews #MiniGunFactory #CrimeNews #Sikandra #BiharPolice #JamuiNews #अवैधहथियार #जमुईपुलिस #सेवनतकन्यूज़ #विनययादव
Sono, Jamui | Oct 21, 2026