बदायूं: बदायूं के मीरा सराय गांव में पनपता नशे का साम्राज्य, थाना सिविल लाइंस पुलिस है मौन
Budaun, Budaun | Jun 22, 2026 "ये तस्वीरें बदायूं के मीरा सराय इलाके की हैं। थाना सिविल लाइन्स यहाँ से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है। जी हाँ, सिर्फ 1 किलोमीटर! लेकिन लगता है बदायूं पुलिस की नजरों पर काली पट्टी बंधी है कि उन्हें न तो ये सड़कों पर मरती जवानी दिखती है, और न ही घरों में फल-फूल रहा नशे का ये गंदा खेल। गांजा, अफीम, स्मैक—जहर की हर पुड़िया यहाँ खुलेआम बिक रही है।