बहरोड़: बहरोड़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पायलट पर टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन और माफी की मांग
Behror, Alwar | Apr 30, 2026 बहरोड़ कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब भाजपा नेता के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। राधा मोहन अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस में भारी नाराजगी देखने को मिली।डॉ. आरसी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बायपास पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा नेता का पुतला दहन किया