पटना ग्रामीण: पटना रेल पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के सरगना समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5 मोबाइल व जेवर बरामद
पटना जंक्शन रेल पुलिस ने अंतरजिला मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के पश्चिमी आरओबी के नीचे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके पास से चोरी के 5 स्क्रीन टच मोबाइल, चार चांदी के पायल और एक चांदी की सिकड़ी बरामद