विदिशा: पुलिस जनसुनवाई में 45 शिकायतों का एसपी में किया निराकरण, जिले भर से शिकायत कर्ता पहुंचे एसपी कार्यालय
मंगलवार को पुलिस की साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी शाम 4 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायत सुनकर हल किया, एसपी ने 45 शिकायतों सुनी। जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी मामले, मारपीट, आपसी विवाद सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया गया।