कौंच: बसोब में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद, महिला ने एसडीएम से दबंगों के कब्जे का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Jun 25, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम बसोब निवासी ऊषा देवी ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ दबंगों पर सरकारी हैंडपंप से पानी न भरने देने का आरोप लगाया है। 24 जून की शाम करीब 7 बजे जब वह पानी भरने गईं तो गांव के बृजलाल, उनके पुत्र विकम सिंह तथा बहू सुलेखा देवी ने उन्हें पानी भरने से रोक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके बर्तन तोड़ दिए गए।