कामां: कामां में साइबर ठगी करने वाले 2 मुल्जिम गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन किए गए जब्त
कामां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मुशर्रफ व नदीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।आरोपी सोशल मीडिया के जरिए सस्ते सामान व होम डिलीवरी का झांसा देकर लोगों से एडवांस पैसे ठगते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।