गरौठा: गरौठा में अवैध खनन पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त, चालकों पर कसा कानूनी शिकंजा
झांसी के गुरसरांय में देर रात अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने दो गिट्टी से भरे डंपरों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।