Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
shyamsunders706
No video available
18
संगरिया: #छात्र_आंदोलन कोरोनाकाल में आर्थिक मार जनप्रतिनिधियों द्वारा अनदेखी राहत की बजाय आफत से सामना वार्ता अधरझूल में..... है
Sangaria, Hanumangarh
| Jul 31, 2020
#छात्र_आंदोलन
MORE NEWS
Hanumangarh Police बाईट- श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ संगरिया की आवाज़।
Sangaria, Hanumangarh | Jul 25, 2026
Dharmendra Pradhan शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए संगरिया की आवाज़। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। आंदोलनकारियों का कहना था कि धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कम में वह नहीं मानेंगे। प्रधान के इस्तीफे पर दीपके ने कहा- लोग कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। दीपके ने कहा- " धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, अगर आप इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं। लोकतंत्र में डरने की जरूरत नहीं है। धर्मेन्द्र प्रधान ने खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी। संगरिया की आवाज़-न्यूज़ एजेंसी 🪳🦗 CJP बोली- कॉकरोच की जीत हुई धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया है। पार्टी की तरफ से पोस्ट करके कहा गया कि कॉकरोच की जीत हुई। पार्टी पिछले 36 दिन से प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रधान के इस्तीफे के लिए यहां भूख हड़ताल की। #कल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त हुए थे शुक्रवार रात NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त किए गए थे। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की बात भी कही गई। अधिकारियों के मुताबिक NTA में सुधार के लिए जल्द ही और एक्शन लिए जाएंगे। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था। अधिकारियों के अनुसार, आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और संस्था में तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे ताकि परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा ऐसा टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा सके, जिसमें पेपर लीक की गंजाइश न हो। NTA 4 वरिष्ठ जनरल मैनेजर और UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स नियुक्त करेगा। क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 13 अरेस्ट 3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया। पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया और संसद में सांसद हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 13 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है। मौजूदा पेपर लीक रोकने का कानून, 4 पॉइंट 1. जून 2024 तक पेपर लीक के लिए कोई एक सेंट्रल कानून नहीं था। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होता था। इनमें जमानत की कोई सख्त शर्तें नहीं हैं। 2. कुछ राज्यों ने अलग से नकल-विरोधी भी कानून बनाए, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट भी शामिल किया। उत्तर प्रदेश में कुछ मामलों में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया। 3. NEET-UG और UGC के एग्जाम में धांधली के बाद 21 जून 2024 को केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम लागू किया। इसमें पेपर लीक, मदद करना, गलत तरीके से OMR शीट हासिल करना, नकल करवाना एग्जाम से जुड़ी फर्जी वेबसाइट बनाने या परीक्षक को धमकी को सजा के दायरे लाया गया। 4. ये सभी अपराध गैर-जमानती हैं, इनमें दो कैटेगरी में सजा का प्रावधान है। पहला पेपर लीक वगैरह करने पर 3 से 5 साल की सजा और 10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। दूसरा- एग्जाम करवाने वाली संस्था या एजेंसी के डायरेक्टर या मैनेजमेंट के ऑफिसर्स ने कोई अपराध किया, तो 3 से 10 साल तक की जेल और एक करोड़ का जुर्माना हो सकता है। @
Sangaria, Hanumangarh | Jul 25, 2026
#संगरिया में #माँ_करमा_बाई की #पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, मरीजों व जरूरतमंदों को वितरित किया खींचड़ा-कढ़ी का प्रसाद संगरिया की आवाज़। माँ करमा बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर करमा बाई जाट महिला संस्था हनुमानगढ़ द्वारा ठंडी छाँव स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में सेवा एवं जनकल्याण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय अस्पताल के सामने मरीजों, मरीजों के परिजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान मातृ शक्ति समूह की महिलाओं के विशेष प्रयासों से स्वादिष्ट खींचड़ा एवं कढ़ी तैयार कर प्रसाद के रूप में जरूरतमंदों को वितरित किया गया व 51 सौ रुपया की राशि ठंडी छांव संस्था को शेड निर्माण हेतु सहायता स्वरूप दी गई |महिलाओं ने सेवा भाव से भोजन तैयार कर लोगों को भोजन करवाया और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ विनीता पोटलिया, इंदु सहारण, शकुंतला चौधरी, सुलोचना कड़वासरा, कमलेश गोदारा , डॉ अनुराधा सहारण ,सुंदर तरड़, कमल, सुमन, ने लिछमा, परमजीत एवं पुष्पा जी सहित ठंडी छाँव स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक श्री दीपक खन्ना ,श्री तेज सिंह जी श्री शंकर जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि माँ करमा बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्यतिथि को सार्थक रूप से मनाया गया। Vijay Singh Beniwal संगरिया की आवाज़-न्यूज़ एजेंसी अखिल भारतीय जाट महासभा(रजि.) संगरिया -335063
Sangaria, Hanumangarh | Jul 25, 2026
#संगरिया #बसस्टैंड
Sangaria, Hanumangarh | Jul 25, 2026
#संगरिया #अंडरपास #अंडरब्रिज #आरयुबी जनता द्वारा कल शुभारंभ किया गया। 💐🇮🇳💐 Vijay Singh Beniwal Sanjay Arya DhruvRaj Godara Adv Ashish Nehra
Sangaria, Hanumangarh | Jul 23, 2026